OnePlus Nord Buds 3r हुआ लॉन्च, अब सिर्फ 1,599 रुपये में लीजिए मस्त साउंड और लंबी बैटरी लाइफ
OnePlus ने अपना नया बजट फ्रेंडली वायरलेस ईयरबड, Nord Buds 3r, लॉन्च कर दिया है जो आज से सेल के लिए उपलब्ध है। आज से ये नए TWS earbuds ओपन सेल के लिए उपलब्ध हैं, जिसकी लॉन्च कीमत INR 1,599 है। शानदार बैटरी लाइफ, इमर्सिव साउंड, डुअल-कनेक्टिविटी और गूगल फास्ट पेयर जैसे फीचर्स के साथ, वनप्लस नॉर्ड बड्स 3r आपके गतिशील जीवनशैली के लिए तैयार है।