नोएडा शिल्प हाट में 13 अक्तूबर तक लीजिए दीप उत्सव का आनंद

नोएडा शिल्प हाट में आजकल दीप उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह दीप उत्सव 13 अक्तूबर तक चलेगा। इसका उद्घाटन 4 अक्तूबर को पूर्व केंन्द्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद डॉ महेश शर्मा ने किया। नोएडा में पिछले 17 साल से इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। पहले यह आयोजन नोएडा स्टेडियम में होता था।








अब दिल्ली हाट की तर्ज पर नोएडा सेक्टर-33ए में भी नोएडा शिल्प हाट बनाया गया है। अब इस तरह के सभी आयोजन नोएडा शिल्प हाट में ही होंगे। दीप उत्सव का आयोजन वस्त्र मंत्रालय, हथकरघा, जूट, संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से हो रहा है। यहां हस्तशिल्प के करीब 150 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं। यहां खाने-पीने के कई स्टॉल लगाए गए हैं।








यहां से आप हस्तशिल्प, हथकरघा की चीजों के अलावा, ग्रामोद्योग और सौन्दर्य प्रसाधन की चीजें भी खरीद सकते हैं। यहां से आप ड्राई फ्रुट्स, बड़ी, नमकीन, अचार, मुरब्बा, घर को सजाने वाले सामान की भी खरीदारी कर सकते हैं।








दीप उत्सव के दौरान प्रतिदिन किसी ना किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कई जाने-माने कलाकार इस दौरान अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। नोएडा शिल्प हाट में आयोजित इस दीप उत्सव के लिए एंट्री फी 30 रुपये है। छह साल के कम उम्र के बच्चों और 60 साल से अधिक उम्र के सीनियर सीटिजन के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है।

#TalesOfHitendra #Hitendrawrites #MyFriendAlexa #Blogchatter

इस ऑर्टिकल के बारे में अपना विचार नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखिएगा। धन्यवाद।

Comments

Popular posts from this blog

प्रधानमंत्री को मिले उपहारों को अपना बनाना चाहते हैं? यहां आइए

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर उन पर केंद्रित नई पुस्तक ‘लॉर्ड ऑफ रिकॉर्ड्स’

इन पांच वेबसाइटों से आपको मिलेगा फ्री में प्रोडक्ट सैंपल

ASUS ने भारत में V501 डेस्कटॉप और AiO V400 सीरीज लॉन्च की, बढ़ाया पीसी पोर्टफोलियो

डिजिटल की ओर बढ़ते कदम: न्यूज रूम का बदलता चेहरा

ब्लॉग से कमाई के आसान तरीके

realme GT 8 Pro: भारत का पहला Snapdragon 8 Elite Gen 5 Flagship जल्द होगा लॉन्च