पर्यटन को नया आयाम देती आदित्य की नई पुस्तक- Incredible India Bucket List

आदित्य साठे पेशे से सिविल इंजीनियर और मैप मेकर हैं। आदित्य को कविता लिखने के साथ फोटोग्राफी करने का शौक है। कोरोना काल में वे घर पर बोर हो रहे थे कि ब्लॉगचैटर की ओर से उन्हें प्रोत्साहन का एक मौका मिला। ब्लॉगचैटर ने अप्रैल 2021 में #BlogchatterAtoZ ब्लॉगिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस रोमांचक प्रतियोगिता में प्रतियोगी को अप्रैल के महीने में ए से लेकर जेड तक हर वर्णमाला के आधार पर ब्लॉग लिखने थे।
आदित्य साठे ने इसे एक चुनौती की तरह लिया और पर्यटन पर ए से जेड तक 26 आर्टिकल लिख डाले। एक महीने में ए से लेकर जेड तक के वर्णमाला पर ऑर्टिकल लिखना काफी कठिन और चुनौतीभर होने के बाद भी उन्होंने इसे बढ़िया से लिखा है। इसी 26 आर्टिकल को उन्होंने एक ईबुक में तब्दील कर दिया है। इस ई-बुक  Incredible India Bucket List  पढ़कर आप भारत की दिलचस्प यात्रा पर निकल पड़ेंगे।
इस ई-बुक में हर एक लेख उन्होंने दिल से लिखा है। हर लेख में एक रिद्म है। आप कोई भी आर्टिकल पढ़ना शुरू करेंगे उसे तो छोड़िए आप पूरी किताब खत्म कर ही उठेंगे। वैसे तो इस ई-बुक में ए से शुरू होकर जेड तक आर्टिकल है लेकिन आपको ताज्जुब होगा कि मैंने ए बाद में पहले के से पढ़ना शुरू किया। आप कहेंगे ऐसा क्यों तो के से केसरिया के बारे में लिखा गया है।

केसरिया मेरे गृहराज्य बिहार से जुड़ा होने के कारण सबसे पहले आकर्षित किया। बिहार बौद्ध धर्म, जैन धर्म और सिख धर्म के अनुयायियों के लिए श्रद्दा और आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। केसरिया का संबंध भगवान बुद्ध से रहा है। यहां 104 फीट का दुनिया का सबसे लंबा स्तूप है। आदित्य में केसरिया के बारे में काफी अच्छी और विस्तृत जानकारी दी है। पर्यटकों के लिए यह जानकारी काफी फायदेमंद साबित होगी।

आदित्य ने ई-बुक में पर्यटन के सभी पहलुओं को शामिल किया है। इस Incredible India Bucket List  में उन्होंने वन से लेकर उपवन तक, पहाड़ से लेकर पूजा स्थल तक, राजस्थान के मरुस्थल से लेकर मणिपुर में दुनिया के ताजा पानी के सबसे बड़े झील लोकतक लेक तक सभी को समाहित किया है। सभी लेख काफी ज्ञानवर्द्धक हैं।
सूर्य मंदिर हो या उदयपुर सिटी पैलेस, विक्रमशिला विश्वविद्यालय हो या राष्ट्रपति भवन उन्होंने एक-एक चीज का काफी बारिकी से ध्यान रखा है। आदित्य ने हर लेख को काफी खूबसूरती से पिरोया है। इसमें उनके भीतर के कवि ने काफी मदद की है। हर एक शब्द में एक अलग ही खूबसूरती झलकती है। सच में कोरोना काल में उन्होंने एक बहुत ही सुंदर किताब लिख दी है।

अब जबकि कोरोना महामारी के कारण जारी लॉकडाउन से धीरे-धीरे ढील मिलनी शुरू हो गई है तो उम्मीद है कि लोग फिर से घूमने-फिरने के घर से निकलेंगे। ऐसे में आदित्य जी की यह किताब एक ट्रेवल गाइड का काम करेगी।

उम्मीद है कि आदित्य आने वाले दिनों में इसमें और पर्यटन स्थलों के बारे में भी लिखेंगे जिससे सैलानियों को सैर-सपाटे के बार में और अधिक जानकारी प्राप्त हो सकेगी। फिलहाल आप Incredible India Bucket List  फ्री में डाउनलोड कर पढ़ सकते हैं। ई-बुक डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- Incredible India Bucket List

Comments

Popular posts from this blog

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर उन पर केंद्रित नई पुस्तक ‘लॉर्ड ऑफ रिकॉर्ड्स’

इन पांच वेबसाइटों से आपको मिलेगा फ्री में प्रोडक्ट सैंपल

प्रधानमंत्री को मिले उपहारों को अपना बनाना चाहते हैं? यहां आइए

मानसून में आईस क्यूब से करें अपनी त्वचा की देखभाल

डिजिटल की ओर बढ़ते कदम: न्यूज रूम का बदलता चेहरा

ब्लॉग से कमाई के आसान तरीके

भारत में साइबर हमला: इंडिया टीवी का यू़ट्यूब चैनल हैक, 2 लाख वीडियो डिलीट