OPG Mobility में महाराणा रे की एंट्री, अब EV कारोबार को देंगे नई रफ्तार

इलेक्ट्रिक वाहनों की दुनिया में तेजी से बढ़ रही कंपनी OPG Mobility (पहले जिसे Okaya EV के नाम से जाना जाता था) ने महाराणा रे को अपना नया प्रेसिडेंट और चीफ ग्रोथ ऑफिसर (CGO) बनाया है। अब वो कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल ब्रांड्स — Ferrato और OTTOOPG — का नेतृत्व करेंगे और कंपनी के विस्तार की दिशा तय करेंगे।


महाराणा रे कोई आम नाम नहीं हैं। ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और ऊर्जा सेक्टर में उनका 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वो बजाज की चेतक इलेक्ट्रिक में उपाध्यक्ष थे, जहाँ उन्होंने ब्रांड की पहुंच को पूरे देश में मजबूत किया।

रे का करियर भारत तक ही सीमित नहीं रहा — उन्होंने 16 देशों में काम किया है। उन्हें बिक्री, सर्विस, स्पेयर पार्ट्स, चैनल मैनेजमेंट और एचआर जैसे कामों की गहरी समझ है। वो सिम्बायोसिस पुणे से पढ़े हैं और IIM अहमदाबाद से लीडरशिप की ट्रेनिंग भी ली है।

कंपनी के को-फाउंडर अंशुल गुप्ता ने कहा, "हम बेहद खुश हैं कि महाराणा हमारे साथ जुड़ रहे हैं। वो हमारी EV ग्रोथ स्ट्रैटजी को न सिर्फ समझते हैं, बल्कि उसे नए मुकाम तक ले जा सकते हैं।"

महाराणा रे ने भी अपनी नई भूमिका को लेकर उत्साह जताया और कहा, "मैं OPG Mobility का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं। कंपनी का मिशन — टिकाऊ और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सॉल्यूशंस बनाना — मेरे अपने विचारों से मेल खाता है। हम साथ मिलकर भारत और ग्लोबल मार्केट में OPG को एक भरोसेमंद नाम बनाएंगे।"

अब CGO के तौर पर महाराणा रे की जिम्मेदारी होगी कि वो बिक्री बढ़ाएं, नए पार्टनरशिप्स बनाएं, ब्रांड को मजबूत करें और पूरे भारत में डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को और फैलाएं।

OPG Mobility क्या करती है?
-OPG Mobility & Power Pvt. Ltd. एक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी फोकस्ड कंपनी है। इनके पास तीन प्रमुख ब्रांड हैं:
-Ferrato – हाई और लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर (जैसे Faast F4, F2B, Freedum) और Disruptor नाम की इलेक्ट्रिक बाइक।
-OTTOOPG – पैसेंजर और कार्गो के लिए इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर।
-MTEKPOWER – बैटरी, इन्वर्टर, सोलर सॉल्यूशन और EV कंपोनेंट्स बनाता है।

कंपनी का मकसद है – सस्टेनेबल, अफोर्डेबल और इनोवेटिव इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधान देना, ताकि भारत का हरित (ग्रीन) भविष्य और मजबूत हो।

Comments

Popular posts from this blog

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर उन पर केंद्रित नई पुस्तक ‘लॉर्ड ऑफ रिकॉर्ड्स’

इन पांच वेबसाइटों से आपको मिलेगा फ्री में प्रोडक्ट सैंपल

डिजिटल की ओर बढ़ते कदम: न्यूज रूम का बदलता चेहरा

ASUS ने भारत में V501 डेस्कटॉप और AiO V400 सीरीज लॉन्च की, बढ़ाया पीसी पोर्टफोलियो

प्रधानमंत्री को मिले उपहारों को अपना बनाना चाहते हैं? यहां आइए

realme GT 8 Pro: भारत का पहला Snapdragon 8 Elite Gen 5 Flagship जल्द होगा लॉन्च

Coffee Joins Tea as a Popular Choice for Festive Gatherings