करियर में कामयाबी के लिए आपनाएं ये 5 बातें

आज की भागदौड़ और कंपीटिशन की दुनिया में कई बार काफी मेहनत करने के बाद भी करियर में कामयाबी नहीं मिल पाती है। असल में कामयाबी के लिए जो जोश और जुनून होना चाहिए, उसे हम बरकरार नहीं रख पाते हैं। जिस सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ना चाहिए, वह कर नहीं पाते हैं। अगर हम कुछ बातों को ध्यान में रखें तो करियर में कामयाबी जरूर मिलेगी।

1. पसंद का काम कीजिए
करियर में कामयाबी का सबसे पहला और महत्वपूर्ण मंत्र है- वह काम कीजिए जो आपको पसंद हो। जिसे करने में आपको आनंद मिलता हो। जिसे लेकर आपके अंदर एक जुनून हो। अगर कोई भी काम आपके मन लायक होगा, तो आप उसे पूरे उत्साह के साथ करेंगे। आप जो करना चाहते हैं और उसे करते हैं तो आप बड़े जुनूनी हो जाते हैं। उसे खत्म करके ही रहते हैं। इसमें आपको पता होता है कि आपको क्या करना है, आपका लक्ष्य क्या है। और जब आपको अपना लक्ष्य पता होता है तो आप उसे पाने में जी-जान से लग जाते हैं।

2. अच्‍छी टीम का चुनाव 
सफलता के लिए सबसे जरूरी है उन लोगों का चयन जिनके साथ आपको कदम-दर-कदम आगे बढ़ना है। एक अच्छी टीम आपको सफलता के शिखर पर पहुंचा सकती है। अच्‍छे लोगों की टीम बनाना और मेहनत के साथ काम में जुटे रहना, सफलता के लिए बहुत जरूरी है। आपको ऐसे अच्छे, जानकार, टेलेंटेड सहयोगियों को अपने साथ जोड़ना चाहिए, जो आपसे बेहतर हों। आप जो करना चाहते हैं, उसे अच्छी तरह से समझते हों और उसे पूरा करने के लिए पूरा जोर लगाने से पीछे हटने वाले ना हों। अच्छी टीम से आपको भी काफी कुछ सीखने, जानने और समझने को मिलता है। नए-नए आइडियाज मिलते हैं। वे कम संसाधन में ज्यादा काम निकालना जानते हैं। अगर आपकी टीम बेहतर है तो करियर में सब कुछ बेहतर है।


3. ना बोलना सीखें
जीवन में आगे बढ़ने के लिए यह जरूरी है कि समय आने पर आप इनकार भी कर सकें। जीवन में कई ऐसे मौके आएंगे जब आप उलझन में होंगे। आपको लगेगा कि इन्हें कैसे ना कहें। कई बार खुद को ऐसी स्थिति में पाएंगे, जब आप ना नहीं बोलेंगे तो आपको काफी नुकसान उठाने पड़ेंगे। ऐसे में आपको यह देखना होगा कि बिजनेस में रिलेशनशिप नहीं पार्टनरशिप चलती है। आपको कब ना बोलना है ये सीखना होगा। अगर आपने ऐसा ना किया तो फिर आप डी-फोकस हो जाएंगे। लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे।

4. टाइम मैनेजमेंट
करियर में कामयाबी के लिए मेहनत के साथ-साथ टाइम मैनेजमेंट भी जरूरी है। कई बार निर्धारित समय गुजर जाता है, लेकिन काम पूरे नहीं हो पाते और हमें पता ही नहीं चलता कि टाइम कैसे गुजर गया। इसके लिए टाइम मैनेजमेंट जरूरी है। इसके लिए आप दिन, सप्ताह, महीने का लक्ष्य निर्धारित कीजिए। कौन सा काम कब करना है, उसके लिए रोस्टर या लिस्ट बनाइए। यह भी तय कीजिए कि किस काम में कितना समय लग सकता है। फॉरवर्ड प्लानिंग करने से कई काम समय से पहले निपटा सकते हैं। इसके साथ ही यह तय कर लीजिए कि कौन सा काम कितना जरूरी है। जो काम सबसे जरूरी है उसे सबसे पहले कीजिए।

5. बी पॉजिटिव
सफलता के लिए एक और अहम चीज है सकारात्मकता। हमेशा पॉजिटिव रहें। जो भी काम करें, हमेशा पॉजिटिव अप्रोच के साथ करें। अच्छे लोगों के साथ रहें। अपने आसपास हमेशा अच्‍छे लोगों को रखें। पॉजिटिव ऊर्जा से लबरेज लोगों के साथ समय बिताएं। पॉजिटिव लेक्चर सुनें। पॉजिटिव रहने पर आप अपने लक्ष्य पर ज्यादा बेहतर तरीके से ध्यान रख सकेंगे। लक्ष्य के बारे में ज्यादा सोचेंगे तो लॉ ऑफ एट्रेक्शन... आकर्षण का नियम काम करेगा और आपको सफलता जरूर मिलेगी।


मैं अपने ब्लॉग को #Blogchatter के #MyFriendAlexa के साथ अगले स्तर पर ले जा रहा हूं।

#TalesOfHitendra #Hitendrawrites #MyFriendAlexa #Blogchatter

इस ऑर्टिकल के बारे में अपना विचार नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखिएगा। धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment